धमतरी/ नगरी : पति सोया था तभी पत्नी ने डाला मिट्टी तेल और लगा दी आग,पत्नी फरार,पढ़े पूरी खबर

विकास राठी धमतरी 23 अगस्त।जिले में एक ऐसी घटना जिसमें पत्नी का भयानक चेहरा सामने आया है। बात धमतरी जिले की नगरी विकासखंड के नगर पंचायत नगरी वार्ड क्रमांक 5 निवासी गौतम कश्यप पिता हरीश लाल कश्यप जो शाम को अपने घर पर सोया हुआ था। तभी रात्रि 7:00 बजे उसकी पत्नी ने अचानक आकर मिट्टी तेल डाल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। जिसे गंभीर अवस्था में नगरी सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि व्यक्ति का शरीर लगभग 40% तक जल गया है।
गांव में ऐसी चर्चा है की इन दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है यही विवाद आज इतनी बड़ी घटना का कारण बना है इधर उसका उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं दूसरी ओर पति को जिंदा जलाने के बाद पत्नी फरार है जिसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।