बसना

बसना: श्री सनातन धर्म प्रचार परिषद गढ़फुलझर बसना के द्वारा राम कथा भक्ति सत्संग का आयोजन दिनांक 9 फरवरी से 16 फरवरी तक होगा,भूमि पूजन डॉ.एन.के. अग्रवाल ने किया

बसना: श्री सनातन धर्म प्रचार परिषद गढ़फुलझर बसना के द्वारा धर्म जागरण तथा विश्व शांति, कल्याणार्थ श्री विशाल रूद्र महायज्ञ तथा श्री राम कथा भक्ति सत्संग का आयोजन दिनांक 9 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक किया जाना है इसके लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम दिनांक 30 जनवरी 2023 को क्षेत्र के वरिष्ठ नेता डॉ.एन.के. अग्रवाल तथा वृंदावती सोमनाथ पांडे के द्वारा किया गया।

यह विशाल रूद्र महायज्ञ वृंदावन के विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा संपन्न किया जाएगा, तथा कथा वाचक राष्ट्रीय संत श्री राजीव नयन जी महाराज तथा भजन संकीर्तन सम्राट श्री संजीव नयन जी महाराज रहेंगे। उक्त संतो के श्री मुख से रामकथा का वाचन होगा। यज्ञ समय जाते हैं 7:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा कथा समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

इस दिव्य एवं भव्य आयोजन में न्यू डिज्नीलैंड मेला मीना बाजार तथा मारुति सर्कस का कार्यक्रम प्रतिदिन रहेगा। यज्ञ में यजमान बनने हेतु समिति के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है। समिति के सदस्यों के द्वारा पूरे क्षेत्र में तीव्र प्रचार प्रसार किया जा रहा है। भूमि पूजन कर डॉ. एन.के.अग्रवाल एवम समिति सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से तन मन धन से सहयोग करने की अपील की कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति सदस्य श्री चंद्रशेखर पांडे,परदेसी पटेल, वनमाली पांडे, श्याम लाल पांडे, भरत राजपूत, सुंदरमनी मिश्रा, हितेंद्र पाण्डे, मनोहर मिस्त्री, परमानंद सिदार, जगदीश साहू, सियालाल रणवीरा, बसंत साहू तथा भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Back to top button