सिरपुर में हुआ सतनामी समाज की ग्राम कमेटी का गठन

महासमुंद -प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा चलाए जा रहे ग्राम सम्पर्क, गांव चलों युथ जोड़ों अभियान के तहत रविवार को गुरु घासीदास बाबा जी के ससुराल सतनामी समाज की ऐतिहासिक स्थल ग्राम सिरपुर में जिलाध्यक्ष दाऊ विजय बंजारे के नेतृत्व में तथा प्रदेश महासचिव एस आर बंजारे, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे, सचिव रेखराज बघेल व महासमुंद ब्लाक अध्यक्ष चित्र कुमार भारती के गरिमामय उपस्थिति में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ग्राम युवा कमेटी सिरपुर का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से टुकेश्वर भास्कर अध्यक्ष, गिरधारी भास्कर उपाध्यक्ष, टीकमलाल भास्कर सचिव,छबिदास गहरवाल कोषाध्यक्ष तथा मंगलदास गहरवाल यशवंत भास्कर, दीनदयाल गहरवाल, बसंत जेंड्रे, द्वारिका प्रसाद सायतोडे,मनोज निराला, बिरेंद्र निराला, जगजीवन गहरवाल हीरालाल भास्कर, लोकनाथ भास्कर, शंकर भास्कर,सुर्या भास्कर,डोमन भास्कर, भीष्म भास्कर,पुरानिक निराला,मनोज सायतोडे़, कैलाश कोशले, गनपत भास्कर,चंद्रप्रकाश जेंड्रे,कमल गहरवाल,विजय गुरुपंच,राजिव सायतोडे,सम्पत भास्कर को सदस्य मनोनीत किया गया।
सबसे पहले सफुरा माता मंदिर में पुजा अर्चना कर बैठक की शुरुआत किया। नवनियुक्त ग्राम युवा कमेटी के पदाधिकारियों ने सतनामी समाज के धरोहर सिरपुर में सफुरा माता के नाम से स्मारक भवन बनाने व समाज के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की संकल्प लिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दाऊ विजय बंजारे ने पुरे जिला में समाज को संगठित कर सामाजिक विकास हेतु कार्ययोजना बनाकर काम करने की बात कहा।