बसना अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 8 अक्टूबर को उपलब्ध रहेंगे मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी

बसना। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
हॉस्पिटल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार डॉ. त्रिवेदी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीजों को परामर्श एवं उपचार देंगे। इस दौरान विभिन्न प्रकार के मानसिक, मनोरोग, नशामुक्ति एवं यौन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उपचार किया जाएगा।
उपलब्ध उपचार सेवाओं में डिप्रेशन, OCD (बार-बार काम करना), आत्महत्या के विचार, सिजोफ्रेनिया, याददाश्त कमजोर होना, हिस्टीरिया, दौरे आना, मिर्गी, सिरदर्द, नींद न आना, शक करना, सेक्स संबंधी समस्याएं, चिंता, टेंशन, घबराहट एवं डर, बच्चों का जिद्दी या अत्यधिक चंचल होना, पढ़ाई में कमजोरी तथा व्यवहार संबंधी समस्याएं शामिल हैं।
इसके अलावा शराब, स्मैक, हेरोइन, अफीम, भांग, चरस, गांजा, गोलियां, सिगरेट, बीड़ी एवं तंबाकू आदि नशों से मुक्ति के लिए भी उपचार एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा।
परिवार एवं बच्चों के लिए भी काउंसिलिंग सेवाएं
अस्पताल में फैमिली काउंसिलिंग, मैरिज काउंसिलिंग, चाइल्ड एवं गाइडेंस काउंसिलिंग तथा एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना की ओर से लोगों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करते हुए समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की गई है।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
दिन: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100