बसना: गिधामुड़ा में सोलर पंप पर चोरों का हाथ साफ, 150 पाइप और 160 फीट केबल वायर चोरी, 3 सोलर पैनल भी पत्थर मारकर किए क्षतिग्रस्त

बसना। ग्राम गिधामुड़ा में अज्ञात चोरों द्वारा सोलर पंप की सामग्री चोरी करने और सोलर पैनलों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। चोरों ने एसएचपी सोलर पंप के साथ करीब 150 पाइप और 160 फीट केबल वायर चोरी कर लिया, वहीं तीन सोलर पैनलों को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
ग्राम गिधामुड़ा निवासी बेदलाल साव ने थाना बसना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, करीब दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी संध्या साव के नाम से ECOZEN कंपनी का SHP सोलर पंप क्रेडा के माध्यम से स्थापित कराया गया था। उक्त सोलर पंप से संबंधित सामग्री को अज्ञात चोरों ने 28 सितंबर 2026 को चोरी कर लिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी की गई सामग्री में SHP सोलर पंप, करीब 150 पाइप और 160 फीट केबल वायर शामिल हैं। इसके अलावा चोरों ने वहां लगे तीन सोलर पैनलों को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बेदलाल साव ने थाना बसना पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
अब पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों की पहचान और चोरी गई सामग्री की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।