छत्तीसगढ़

महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या पढ़े पूरी खबर

अम्बिकापुर 09 अगस्त।कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रही लड़ाई में फ्रंट लाइन में सबसे अहम भूमिका निभा रहे चिकित्सकों के बीच से एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है।एक महिला डॉक्टर ने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। आत्म हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

आधी रात महिला डॉक्टर के 5 साल के बेटे ने इसकी जानकारी अपनी नानी व मामा को दी।बताया जा रहा है कि शहर के नामना कला पावर हाउस रोड निवासी 38 वर्षीया डॉ. खुशबू सिंह बरियों के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी। डॉक्टर का विवाह 2013 में उत्तर प्रदेश के पुनीत सिंह से हुआ था व शादी के बाद उसका पति दिल्ली में रहता था। पति इंजीनियर है। डॉ. खुशबू व पुनीत का एक 5 साल का बेटा रुद्राक्ष भी है।

बीती रात महिला डॉक्टर खाना खाने के बाद बेटे कस साथ सोने चली गई थी। आधी रात 2 बजे जब उसका बेटा उठा तो देखा उसकी मां फांसी में झूल रही थी। बच्चे ने तत्काल इसकी जानकारी अपनी नानी व मामा को दी। रात 3 बजे महिला डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डॉक्टरों में शोक है। फिलहाल महिला चिकित्सक द्वारा आत्म हत्या किए जाने के कारणों का पता नही चल सका है।

Back to top button