सांकरा: मुर्गा दुकान की आड़ में शराब का कारोबार, सांकरा पुलिस ने 7.740 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को दबोचा

महासमुंद/सांकरा। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ थाना सांकरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुर्गा दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.740 लीटर अंग्रेजी शराब और एक मोबाइल फोन, कुल 13,600 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, थाना सांकरा स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब भट्ठी सांकरा के सामने चिंतामणि साहू अपने मुर्गा दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चिंतामणि साहू पिता धुबाई साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी गाबोद, थाना सांकरा को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक थैलों में रखी 43 नग अंग्रेजी शराब, कुल मात्रा 7.740 लीटर, कीमत करीब 8,600 रुपये बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने शराब को अवैध रूप से बिक्री करना स्वीकार किया। इसके अलावा आरोपी के पास से करीब 5,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
पुलिस ने शराब और मोबाइल सहित कुल 13,600 रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 148/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
चिंतामणि साहू पिता धुबाई साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी गाबोद, थाना सांकरा, जिला महासमुंद।
जब्त सामग्री
7.740 लीटर अंग्रेजी शराब — कीमत करीब 8,600 रुपये
01 मोबाइल फोन — कीमत करीब 5,000 रुपये
कुल जब्ती — 13,600 रुपये