बसना

बसना: सावन के आखिरी सोमवार पर बसना में निकली भव्य झांकी, गणेश बोल बम समिति के शिवमय उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

बसना। सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर बसना नगर में गणेश बोल बम समिति के तत्वावधान में भव्य झांकी निकाली गई। शिवभक्तों ने डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते हुए नगर भ्रमण किया और शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

झांकी में भगवान शिव से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। डीजे की धुन पर शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवमय हो गया।

झांकी देखने उमड़ी भीड़
बसना नगर में निकली आकर्षक झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे और आसपास मौजूद रहे। झांकी की मनमोहक सजावट और धार्मिक प्रस्तुतियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने झांकी का आनंद लिया और शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया।

सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। गणेश बोल बम समिति के सदस्यों एवं वार्डवासियों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Back to top button