बसना

श्री गुरु सिंघ सभा बसना की नई प्रबंधक कमेटी का गठन, जसवंत सिंह सलूजा बने अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ बसना। श्री गुरु सिंघ सभा बसना की प्रबंधक कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कमेटी में सर्वसम्मति से सरदार जसवंत सिंह सलूजा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई प्रबंधक कमेटी के गठन के बाद समाज के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा।

नई प्रबंधक कमेटी में सरदार सरिंदर सिंह तलूजा एवं श्री रंजीत सलूजा को संरक्षक बनाया गया है। वहीं सरदार जसवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष, सरदार जीतेन्द्र सिंह होरा एवं सरदार मुखविंदर सिंह रंधावा उपाध्यक्ष, सरदार चरणजीत सिंह छाबड़ा सचिव, विकास वधवा सहसचिव, गुलशन वधवा कोषाध्यक्ष तथा सरदार दविंदर सिंह होरा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रबंधक कमेटी के गठन के पश्चात कमेटी के सभी नवनियुक्त सदस्यों ने नानक सागर पहुंचकर बाबा साहेब सिंह जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा जी ने सभी सदस्यों को सरोपा भेंट कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

नई कमेटी के सदस्यों ने समाज की एकता, सेवा और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ श्री गुरु सिंघ सभा के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह सलूजा ने कहा श्री गुरु सिंघ सभा की प्रबंधक कमेटी में मुझे अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं सभी समाजजनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। कमेटी के सभी सदस्यों के साथ मिलकर समाज की एकता, सेवा और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। गुरु साहिब के आशीर्वाद से सभा को और बेहतर एवं मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Back to top button