हॉस्पिटल

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी सेंटर, आधुनिक मशीनों से मिलेगा बेहतर उपचार,मरीजों की सुविधा के लिए होम विजिट सुविधा उपलब्ध

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब मरीजों को बेहतर और आधुनिक फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में एडवांस फिजियोथेरेपी सेंटर की शुरुआत की गई है, जहां विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट की टीम मरीजों की जरूरत के अनुसार उपचार और देखभाल करेगी।

फिजियोथेरेपी सेंटर में लकवा/पैरालिसिस एवं स्ट्रोक रिहैबिलिटेशन, स्लिप डिस्क एवं साइटिका, फेशियल पाल्सी एवं चेहरे का तिरछापन, सर्जरी के बाद फिजियोथेरेपी, बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, टेनिस एल्बो, गर्दन एवं कमर का दर्द, बैलेंस बिगड़ने तथा चलने में परेशानी जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा दी गई फिजियोथेरेपी की सलाह के अनुसार भी मरीजों का उपचार किया जाएगा।

अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों के साथ विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट टीम द्वारा मरीजों की व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार देखभाल की व्यवस्था की गई है। सेंटर में डॉ. देवेंद्र पटेल और डॉ. अंजलि देवांगन, फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

फिजियोथेरेपी सेंटर की सुविधा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मरीजों की सुविधा के लिए होम विजिट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में शुरू हुई इस नई सुविधा से क्षेत्र के लोगों को फिजियोथेरेपी उपचार के लिए बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है।

संपर्क: 84618-11000, 77730-86100
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल,बसना,जिला महासमुंद

Back to top button