बसना: पत्नी के साथ रक्षाबंधन के लिए दंपती को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर

बसना। बसना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती घायल हो गए। घायल महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, धमतरी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन के लिए बसना स्थित ससुराल आया था।
24 अगस्त 2026 को दोनों मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HB 2245 से बसना टाउन की ओर घूमने गए थे। वापस घर लौटते समय सीटी ग्राउंड-विनायक टाइल्स से पदमपुर रोड के पास बसना टाउन की ओर से आ रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक CG 06 HB 5736 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला के बाईं आंख के ऊपर, सिर और दोनों हाथों के पंजों में चोट आई तथा खून निकलने लगा।
दुर्घटना में मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी रिश्तेदारों को दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले जाकर भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।