राशिफल

जानिए 14 मई 2024 दिन मंगलवार का राशिफल आज आपके भाग्य के चमकते सितारें आपके राशियों के अनुसार

मेष- रुका काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा चल रहा है। किसी मवेशी को हरा चारा खिलाएं, अच्‍छा रहेगा।

वृषभ- विद्यार्थियों, कलाकारों, लेखकों के लिए अच्‍छा समय है। भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। व्‍यापार अच्‍छा है। गणेश जी की वंदना करें।

मिथुन- भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी हो सकती है। भौतिक सुख-सम्‍पदा में वृद्धि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क- यदि किसी चीज की शुरुआत करना चाहते हैं तो कर दें। अच्‍छा समय है। व्‍यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होती जा रही है। हर तरह के लोगों का साथ है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बढि़या है। हरी वस्‍तु का दान करें।

सिंह- कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। किसी को रुपए-पैसे न दें। जुआ-सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। आर्थिक रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा है। गणेश जी की वंदना करें।

कन्‍या- जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता रहेगी। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। मन चिड़चिड़ा बना रहेगा। प्रेम में नकारात्‍मक-सकारात्‍मक स्थिति बनी रहेगी। व्‍यापार ठीक ठाक चलेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला- खर्च से बचें। कोई निवेश न अभी न करें। पार्टनरशिप में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार ठीक है। हरी वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक- रुपए-पैसे कहीं से भी लेने हैं तो बातचीत करें, निकल जाएगा। यात्रा में लाभ होने का संकेत है। प्रेम पर थोड़ा विचार करें। स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार ठीक है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- स्थिति ठीक कही जाएगी। नौकरी-चाकरी, पैतृक सम्‍पत्ति, पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में अच्‍छी स्थिति है। प्रेम भी अच्‍छा है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का थोड़ा ध्‍यान रखें। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर- दिनोंदिन अच्‍छी स्थिति दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब सही चलता दिख रहा है। कोई रिस्‍क नहीं दिख रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कुंभ- सरकारी तंत्र से परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार से भी परेशानी हो सकती है। कोई रिस्‍क लेने लायक नहीं है। आज के दिन बस बचाकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें।

मीन- रंगीन बने रहेंगे। आनंददायक जीवन गुजरेगा। व्‍यवसायिक लाभ होगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है लेकिन कोई रिस्‍क न लें। अभी बचाव पक्ष कमजोर है। पीली वस्‍तु पास रखें।

Back to top button