सरायपाली
सरायपाली: भारती हॉस्पिटल सरायपाली में 01 अक्टूबर को श्री गुरुसिंग सभा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

सरायपाली शहर में आगामी 01 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे स्थानीय गुरुद्वारा पदमपुर रोड में श्री गुरु सिंह सभा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में प्रमुख रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्नेहिल सिन्हा भारती हॉस्पिटल सरायपाली विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
डॉक्टर सिन्हा द्वारा प्रमुख रूप से गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच एवं परामर्श से संबंधित बच्चेदानी में कैंसर या गांठ की जांच, स्तन में गांठ या मवाद की समस्या की जांच, महावारी संबंधित अनियमितताओं का जांच, किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं की जांच, महिलाओं के पेट में लगातार दर्द बने रहने की समस्या का जांच भी की जाएगी।
👉🏻 इस शिविर के दौरान क्षेत्र के महिलाओं को उनके होने वाली समस्याओं के लिए सही मार्गदर्शन निशुल्क उपलब्ध रहेगी।