बसना
बुलबुल ज्वैलर्स की दुकान में चोरी,जाँच में जुटी बसना पुलिस

बसना: महासमुंद जिले के बसना में स्थित बुलबुल ज्वैलर्स की दुकान में सोमवार की रात चोरी हो गई। दुकान में रखे सोने व चांदी के आभूषण चोर ले गए। यह घटना पदमपुर रोड पर स्थित बुलबुल ज्वैलर्स पर हुई। सुबह दुकान का शटर खोला गया, तब चोरी हुए सामान का पता चला। चोरी करने से पहले शातिर चोरों ने वहां लगे CCTV तार को काट दिये, ताकि उनकी करतूत कहीं रिकॉर्ड ना हो सके।बसना पुलिस मामला की जाँच कर रही है.