अपराधमहासमुंद

महासमुंद/सांकरा:स्विफ्ट कार में 40.800 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो लोगो को किया गिरफ्तार

महासमुंद/सांकरा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद कुमार मिंज,एवं साँकरा थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज के निर्देशन में दिनाँक 5/10/2021को साँकरा पुलिस द्वारा भगत देवरी ओवर ब्रिज के नीचे ग्राम शाल्डिह तरफ से आ रहे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी,

ये भी पढे: दिनांक 09 अक्टूबर को पथरी एवम मूत्र संबंधित रोगों की जांच एवम ऑपरेशन के लिए डॉ. तुषार दानी ऑपरेशन के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपलब्ध रहेंगे आप रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क कर सकते हैं

चेकिंग दौरान स्विफ्ट कार no CG 04 HD 3918 आया जिसे ईशारा करके रोका गया, नाम पता पूछने परअपना नाम महेंद्र कुमार पिता अशोक कुमार 24 साल पता दयालपुर थाना सल्लीहा बालोदा बाजार तथा दूसरा व्यक्ति लखन लाल पिता घसीराम पटेल 27 साल करनोड थाना बिर्रा जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया तथा उसके वाहन की तलासी लेने पर तीन सफेद रंग के बोरी अंदर में कुल 40.800किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 410000 रुपये का पाया गया, नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित कर पाए जाने से थाना साँकरा में अपराध क्रमांक 192/2021 धारा 20(b) NDPS ACT कायम कर विधिवत 40.800kg गांजा कीमती करीबन 410000 रुपये व एक पुरानी इस्तेमाली स्विफ्ट कार 20000 रुपये व सैमसंग मोब किमती 500 रुपए व नगदी 1000रुपये जुमला कीमती 611500 रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया ।

सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज,सहायक उप निरीक्षक- , राजेंद्र भोई आरक्षक जितेंद्र बाघ, वीरेंद्र साहू, , रमाकांत साहू, दिलीप सेठ आदि का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढे: कल 7 अक्टूबर भारती होस्पिटल के स्थापना के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया है सर्जरी मेडिशिन महिला रोग विभाग यूरोलॉजी आदि में वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच परामर्श दिया जावेगा….सभी प्रकार की खून पेशाब जांच सोनोग्राफी एक्सरे सिटी स्कैन में 20% की छूट दी जाएगी

Back to top button