बसना

भाजपा मंडल बसना ने किया रूपकुमारी चौधरी का सम्मान

भाजपा मंडल बसना ने  दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्म (DPIAF) मुम्बाई द्वारा  श्रीमती रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ( बसना विधानसभा के पूर्व विधायक और संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा महासमुन्द ) को नारी शक्ति आइकॉन एचीवर अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई दी।

सम्पूर्ण जीवन सादगी से परिपूर्ण , सँस्कारित नारी सभ्यता की प्रतिमूर्ति , प्रखर बुद्धि एवं सौम्य संस्कार के बल पर समस्त नारी सम्पदा के लिए अनमोल प्रतिभा की धनी ,अनुकरणीय विभा के ओज से ओत प्रोत , अपने राजनीतिक जीवन पर सन {2005 से 2010 } तक केदुवाँ ज़िला पँचायत क्षेत्र से सदस्य ( सभापति सहकारिता एवं उद्योग विभाग ) , सन {2010 से 2015 } तक ज़िला पंचायत सदस्य गढ़फुलझर क्षेत्र क्रमांक 12 एवं सदस्य ज़िला सहकारी संघ , सन { 2011 से 2014 } तक भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री ज़िला महासमुंद साथ ही { 2014 से 2016 } तक प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ , सन { 2013 से 2018 } तक विधायक बसना विधानसभा और 2015 से 2018 तक संसदीय सचिव महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन और अभी वर्तमान में 2019 से अब तक जिलाध्यक्ष भाजपा महासमुंद के पद पर आसीन माननीया रुपकुमारी चौधरी जी को नारी गरिमानुरूप उत्कृष्ट सम्मान से विभुषित किया गया! जो सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायक व्यक्तितत्त्व है! इनके सर्वोत्कृष्ठ उज्ज्वल भविष्य के कोटिशः शुभकामनायें! एवं बधाई अभिनन्दन एवं वंदन!

श्रीमती चौधरी जी को बधाई देने के लिए भाजपा जिला महासमुन्द के प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी श्री जितेन्द्र त्रिपाठी जी बसना के भाजपा अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल युवा मोर्चा के जिला कोषध्यक्ष विकास वाधवा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकाश सिन्हा अल्पसंख्यक के अध्यक्ष फिरोज खान, संजय और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button