रायपुर

राज्य सेवा के 7 अफसरों को IAS अवार्ड अधिसूचना जारी..इसमें पांच महिला अधिकारी शामिल

हरिमोहन तिवारी रायपुर। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने छत्तीसगढ़ मेंं राज्य सेवा के 7 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग अलाट करने की अधिसूचना जारी कर दी है, इसमें पांच महिलाएं शामिल हैं।

जिन अफसरों को IAS बनाया है, उनमें जयश्री जैन, चंदन संजय त्रिपाठी, प्रियंका ऋषि महोबिया, डॉ. फरिहा आलम, रोक्तिमा यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और तुलिका प्रजापति का नाम शामिल है।पदोन्नति के लिए विभागीय समिति की बैठक पिछले महीने हुई थी।

पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे मामले के फैसले के अधीन होगीसाथ ही DOPT में अपनी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे मामले के फैसले के अधीन होगी।यह अपील चंदन संजय त्रिपाठी और कुछ अन्य अफसरों ने वर्षा डोंगरे के खिलाफ 2016 में ही दायर किया है।

Back to top button