रायपुर

राज्य बीज विकास निगम में भुगतान को लेकर परेशान हैं बीज उत्पादक किसान..संचालक मंडल में कृषक प्रतिनिधि को शामिल करने की रखी मांग

विभागीय प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल, प्रबंध संचालक को मांग पत्र सौंपकर बताई समस्याएं

हरिमोहन तिवारी रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के बीज उत्पादक किसानोें के प्रतिनिधि मंडल ने निगम के प्रबंध संचालक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बीज विकास निगम के संचालक मंडल में कृषक प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के प्रबंध संचालक को सौंपे गए मांग पत्र में बीज उत्पादक किसानों ने शासन से अनुरोध किया है कि विभाग द्वारा बीज उत्पादक किसानों को भगुतान करने में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से किसानों को आर्थिक परेशानी हो रही है, संचालक मंडल में कृषक प्रतिनिधि को शामिल करने से उनकी परेशानी दूर करने तथा ​बीज उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आना संभव हो सकेगा। संचालक मंडल की आगामी बैठक में कृषक प्रतिनिधि को शामिल करने ज्ञापन में तुलसीराम पटेल व दीपक चंद्राकर के नाम का अनुमोदन किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के प्रबंध संचालक के नाम सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बीज उत्पादक किसानों को समय पर बारदाना उपलब्ध नहीं कराने पर परेशानी हो रही है। तीन माह विलंब के बाद भी एक मुश्त भुगतान नहीं होने से किसान दिवालिया होने की कगार हैं। बीज उत्पादक किसानों ने सिलसिलेवार अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की है।

प्रमुख मांगे
1- सन् 2091.20 संसाधित धान बीज की पास की मात्रा पर अंतर राशि 655 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अतिशीध्र भुगतान करें।
2- सन् 2020.2021 कच्च बीज उत्पादन के लिए बारदाना अतिशीध्र प्रदाय करें।
3- सन् 2020.2021 केंद्र सरकार की दर 1855 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अति शीध्र भुगतान करें।
4- सन् 2020.2021 कच्चा बीज की मात्रा पर परिवहन अनुदान 0 से 25 किलोमीटर तक 30 रुपए, 25 से 50 किलोमीटर तक 40 रुपए तथा 50 किलोमीटर से आगे 50 रुपए प्रति क्विंटल दिए जाने वाली राशि पर 30 प्रतिशत बढ़ोत्तरी सुनिश्चित करें।

5- सन् 2020.2021 केंद्र सरकार दर 1855 रुपए, राज्य सरकार अंतर राशि दर 632 रुपए,उत्पादन अनुदान दर 500 रुपए, मंडी बोर्ड अनुदान दर 200 रुपए,विलंब भुगतान पर 100 रुपए सहित 3300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतिम भुगतान सुनिश्चित करें।
6- सन् 2020.2021 समस्त प्रक्रिया केंद्रों के समस्त ​कृषकों के अंतिम भुगतान कच्चा पावती कटने के 15 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करें।
7- सन् 2020.2021 समस्त प्रक्रिया केंद्रों के समस्त कृषकों का अंतिम भुगतान धान बीज के सैंपलिंग के परिणाम उपरांत पास बीज की मात्रा में 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करें।
8- सन् 2020.2021 के जिन कृषकों का बीज संसाधन सैंपलिंग उपरांत फेल बीज की मात्रा का 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अति शीध्र भुगतान करें।

Back to top button