हॉस्पिटल

सरायपाली/चिवराकुटा: में अब हर बुधवार मिलेगी मनोरोग विशेषज्ञ की सेवाएं, डॉ. प्रशांत पटेल देंगे परामर्श

सरायपाली/चिवराकुटा। नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,चिवराकुटा में अब मनोरोग संबंधी समस्याओं के उपचार एवं परामर्श के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल में MBBS, MD (मनोरोग विशेषज्ञ) डॉ. प्रशांत पटेल प्रत्येक बुधवार मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।

अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार डॉ. प्रशांत पटेल की सेवाएं हर बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। मरीज निर्धारित समय के दौरान अस्पताल पहुंचकर मनोरोग संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

इन समस्याओं का मिलेगा उपचार एवं परामर्श
डॉ. प्रशांत पटेल द्वारा डिप्रेशन (उदासी), एंग्जायटी, तनाव एवं घबराहट, नींद की समस्या, माइग्रेन और नशा मुक्ति परामर्श सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा।

इसके अलावा भूलने की बीमारी (डिमेंशिया), बच्चों की व्यवहार संबंधी समस्याएं, सिजोफ्रेनिया एवं अन्य मानसिक रोग, मिर्गी तथा सेक्स संबंधी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की है।

स्थान: नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा
संपर्क: 94241 84383

Back to top button