सरायपाली

सरायपाली/केंदुवा: गवाही देने की बात पर भड़का विवाद, ग्रामीण से मारपीट का आरोप

सरायपाली/केंदुवा: ग्राम केंदुवा में गवाही देने की बात को लेकर एक ग्रामीण के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित चंदलाल बारी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दिए बयान के अनुसार, चंदलाल बारी खेती-किसानी का काम करता है और 18 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे रोज की तरह अपनी बकरी चराने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान जयकुमार बारी के घर के सामने गली में पहुंचने पर गांव की लकेश्वरी बारी ने कथित रूप से उसे देवकुमार बारी की ओर से गवाही देने की बात कहते हुए अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि गाली-गलौज करने से मना करने पर लकेश्वरी बारी ने उसके साथ हाथ-मुक्का और लात से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के बाद पीड़ित ने अपनी पीठ, गर्दन और दोनों पैरों की जांघ में दर्द होने की बात कही है।

पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान आसपास के लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की घटना को देखा और सुना है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Back to top button