बसना

बसना: खेत में लगे बोर का 60 मीटर केबल वायर चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

बसना। थाना बसना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर में अज्ञात चोरों ने किसान के खेत में लगे बोर का करीब 60 मीटर केबल वायर चोरी कर लिया। चोरी गए केबल वायर की कीमत करीब 5 हजार 400 रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सीतापुर निवासी प्रीतेश प्रधान, जो खेती-किसानी का काम करते हैं, ने थाना बसना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने अपने खेत में 3 एचपी का बोर लगाया है, जिसमें केबल वायर लगा हुआ था।

प्रार्थी के मुताबिक 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे से लेकर रात के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में लगे बोर से करीब 60 मीटर केबल वायर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन केबल वायर का पता नहीं चल सका।

प्रीतेश प्रधान ने चोरी गए केबल वायर की कीमत करीब 5,400 रुपये बताते हुए थाना बसना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपी की तलाश सहित घटना की जांच की जा रही है।

Back to top button