महासमुंद

गौरव का क्षण — बेटियों ने बढ़ाया विद्यालय और ग्राम का मान: अशवंत तुषार साहू

महासमुन्द: ग्राम बरौड़ बाजार के विद्यालय की कक्षा पाँचवीं में अध्ययनरत होनहार छात्राएँ कु. खुशी ध्रुव एवं कु. तृषा ध्रुव ने जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों, विद्यालय एवं पूरे ग्राम का नाम रोशन किया है।

दोनों बेटियों की इस शानदार उपलब्धि पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशवंत तुषार साहू एवं सरपंच श्री लेखराज साहू द्वारा अपने हाथों से शील्ड एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी प्रतिभा, मेहनत और सफलता के प्रति सम्मान एवं प्रोत्साहन का प्रतीक है।

यह उपलब्धि दोनों छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास का शानदार परिणाम है। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार, माता-पिता और समस्त ग्रामवासी गौरवान्वित हैं।

बचपन में ही अपनी प्रतिभा का परिचय देकर इन दोनों बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी यह सफलता गाँव के अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

कु. खुशी ध्रुव एवं कु. तृषा ध्रुव को इस गौरवपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ,

ईश्वर से कामना है कि दोनों बेटियाँ शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें और आगे चलकर अपने परिवार, विद्यालय, ग्राम एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया ।

Back to top button