महासमुंद जिले में स्कूल में चलाया जा रहा है साइबर जागरूकता अभियान

महासमुंद पुलिस के द्वारा 15 अगस्त से पुरे जिले के चरण्बद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत् प्रथम चरण में डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल, काॅलेजो में अभियान चलाया जा रहा है। इसी प्रकार से आने वाले 07 सप्ताहों में जिले में क्रमबद्ध विभिन्न संगठनात्मक इकाईयों में ’’साइबर जागरूकता अभियान’’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलावासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान प्रारंभ किया गया है। तकनीक और इंटरनेट के इस आधुनिक युग में जहाँ एक तरफ विकास की नई राहें खुली हैं, वहीं इसके दुरुपयोग और साइबर खतरों का जोखिम भी बढ़ा है। हमारे आने वाले कल यानी स्कूली बच्चों को इन खतरों से सुरक्षित रखने, जागरूक बनाने और सही जानकारी देने के उद्देश्य से एक वृहद ‘साइबर जागरूकता अभियान’ पुरे जिले में चलाया जा रहा है। इसका मकसद बच्चों को डिजिटल दुनिया में जिम्मेदारी और समझदारी से कदम बढ़ाना सिखाना है।
जागरूकता अभियान के पहले सप्ताह में डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल / कालेज में छात्र-छात्राओं के बीच जाकर पुलिस द्वारा डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। जिसके अंतर्गत-
1-क्रेडेंशियल और लॉगिन सुरक्षा, जिसमें शामिल है-
मजबूत पासवर्ड: अक्षरों, नंबरों और विशेष प्रतीकों का उपयोग करें।
अद्वितीय पासवर्ड: हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें।
दो-चरण प्रमाणीकरण (2FA): लॉगिन सुरक्षा के लिए इसे हमेशा ऑन रखें।
2- डिवाइस और सॉफ़्टवेयर सुरक्षा-
नियमित अपडेट: ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को अपडेट रखें।
एंटीवायरस का उपयोग: डिवाइस में भरोसेमंद सुरक्षा सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें।
आधिकारिक ऐप स्टोर: ऐप हमेशा गूगल प्ले या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
3- ऑनलाइन नेटवर्क और ब्राउज़िंग-
सुरक्षित वाई-फाई: सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग करने से बचें।
https वेबसाइट्स: हमेशा केवल सुरक्षित वेबसाइट्स (HTTPS वाली) का ही उपयोग करें।
वीपीएन (VPN): असुरक्षित नेटवर्क पर सुरक्षा के लिए वीपीएन का उपयोग करें।
4- फ़िशिंग और घोटालों से बचाव-
संदेहास्पद लिंक: अनजान ईमेल या मैसेज के लिंक पर क्लिक न करें।
ओटीपी गोपनीयता: अपना ओटीपी या पिन कभी किसी के साथ साझा न करें।
पहचान सत्यापन: पैसे भेजने से पहले सामने वाले की पहचान जांचें।
5- डेटा और प्राइवेसी प्रबंधन-
नियमित बैकअप: अपने महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप क्लाउड या हार्ड ड्राइव में रखें।
ऐप परमिशन: ऐप्स को केवल जरूरी अनुमतियां (Permissions) ही दें।
सोशल प्राइवेसी: सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सीमित रखें।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम चरण के जिले के स्कुलों में छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन फाइनेशियल फ्राड, ऑनलाइन गेम, साईबर एडीटिंग और AI के जरिए किए जाने वाले साईबर अपराधों के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस के द्वारा दी जा रही है। ऑनलाइन फाइनेशियल फ्राड, ऑनलाइन गेम, साईबर एडीटिंग और AI के जरिए किए जाने वाले साईबर अपराधों के संबंध में बच्चों को अवगत कराया जा रहा है।
पिछले तीन दिनों में झलप(थाना पटेवा) स्थित हाई स्कूल, हाई स्कूल गढ़फुलझर एवं भगतदेवरी(थाना सांकरा), कन्या माध्यमिक शाला(थाना तेंदुकोना), थाना महासमुंद क्षेत्र शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोंडाबाजार(महासमुद) एवं कन्या हाई स्कूल भंवरपुर में छात्र-छात्राओं को “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित डिजिटल कल” के तहत सभी थाना क्षेत्रों मे महासमुंद पुलिस टीम के द्वारा साइबर संबंधी विभिन्न जानकारी दी जा रही है।