पिथौरा

मुख्यमंत्री 10 दिसंबर को बलौदाबाजार जिले और महासमुंद जिले के दौरे पर अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

महासमुंद/पिथौरा।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिसम्बर को अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर महासमुंद जिले के पिथौरा एवं बलौदाबाजार जिले के सोनाखान में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11:30 को सोनाखान कसडोल पहुंचेंगे और वहां अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित वीर मेले के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1,30 बजे पिथौरा पहुंचकर शहादत एवं श्रद्धांजलि दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Back to top button