पिथौरा

पिथौरा में श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा जिला स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

महासमुंद/पिथौरा। दिनांक 24:11 2020 को जिला स्तरीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। विदित हो कि अल्प समय में ही आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, जिला महासचिव जनाब खान तथा ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर साहू, राजेंद्र सिन्हा की महती भूमिका रही।

बता दें कि कुछ समय पहले ही तय किया गया कि आगामी 24 तारीख को जिला स्तरीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाए ।जिसे सफल बनाने हेतु जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी तथा ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर साहू की अगुवाई में बैठकों का दौर शुरू हुआ और अपनी टीम को कार्यक्रम को सुचारू रूप से सफ़ल आयोजन हेतु तैय्यार किया। इसके बाद आज दिनांक 24.11.2020 को श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन समारोह का आगाज स्थानीय गुरु तेगबहादुर धर्मशाला में धूमधाम से हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे से अतिथियों का आगमन शुरू हो चुका था.

तथा अतिथियों में प्रथम चरण में पिथौरा के प्रथम नागरिक आत्माराम यादव जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा, महासमुंद प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंद राम साहू , बाबूलाल साहू, रत्नेश सोनी, आशुतोष शर्मा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेश दीक्षित, श्रृंखला साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रवीण प्रवाह, अरविंद यादव ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनंत वर्मा उपस्थित रहे।

अतिथियों की अगुवाई में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया। तथा शाल एवम श्री फल तथा मोमेंटो प्रदान किया गया।तत्पश्चात जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि आत्मा राम यादव जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन मे कहा की पत्रकार संघ के द्वारा ऐसा आयोजन तारीफ के काबिल है और ऐसे आयोजनों से नगर में एकता एवं सौहार्द्र का संदेश जाता है इसके बाद जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग व नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीलप्रीत खनूजा ने भी अपने सारगर्भित उद्बोधन में दीपावली की शुभकामना दी।

इसके बाद दूसरे चरण की शुरुवात हुई जिसमें महासमुंद साँसद चुन्नी लाल साहू जी, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी पूर्व विधायक सरायपाली रामलाल चौहान का आगमन हुआ। जिनका भी फूलमालाओं से स्वागत किया गया। सांसद श्री चुन्नी लाल साहू जी ने कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुवे दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसी बीच उपस्थित संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी जी तथा प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा की उपस्थिति में उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।

जिसमे सर्व प्रथम कमला गोविंद गोशाला के संचालक मनीष अग्रवाल, एसडीओपी पुप्लेस पात्रे जी,बुंदेली थाना प्रभारी श्री विकाश शर्मा जी, नगर के समाज सेवक श्री गुरदीप चावला,सिख समाज के श्री हरमीत सिंग जी को शाल तथा श्री फल दे कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन पिथौरा श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर साहू एवं आभार प्रदर्शन जिला महासचिव जनाब खान के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में जिले के ब्लॉक सराईपाली, बसना, पिथौरा, तेंदूकोना, बागबाहरा तथा महासमुंद से बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी शरीक हुए वहीं पिथौरा के विभिन्न समाज के गणमान्य नागरिक ,समाज सेवक तथा श्रृंखला साहित्य मंच के सदस्यों की उपस्थिति रही। एक और जहां स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी द्वारा दिया गया।वहीं आभार प्रदर्शन जिला महासचिव जनाब खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष मनोहर साहू द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी जिला महासचिव जनाब खान ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर साहू तथा उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम की सफलता पर जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी तथा ब्लाक अध्यक्ष मनोहर साहू ने सभी को बधाई दी और कहा कि सभी की लगन और मेहनत से कार्यक्रम सफल हो पाया। विदित हो कि जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी की अगुवाई में ये तीसरा जिलास्तरीय सफल कार्यक्रम था।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी द्वारा राष्ट्रीय पार्षद सुरेश नारेडिया प्रदेश सदस्य रोमी सलूजा बसना ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल,बागबाहरा ब्लाक अध्यक्ष रवि सेन अनिल सोनी लोकेश्वर चंद्राकार , प्रकाश सिन्हा,मनोज एस गोयल कुबेर नायक बलराम दीक्षित नंद किशोर अग्रवाल का सम्मान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, शीत गुप्ता ,प्रदीप दास राजन ,ब्लॉक उपाध्यक्ष देशराज दास, करुणाकर उपाध्याय ,सचिव मनहरण सोनवानी,सौम्य कानूनगो,गोवर्धन कैवर्त,रामकुमार नायक नरेंद्र राज सिंह,महिपाल सिंह उपस्थित रहे.

Back to top button
error: Content is protected !!