छत्तीसगढ़

ससुर ने महिला को जबरदस्ती पिलाई शराब फिर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट

बिलासपुर। बिलासपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक नव विवाहिता को शराब पिलाकर उसके ही ससुर और पति ने दुष्कर्म किया। महिला ने जब विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया।किसी तरह पड़ोसियों की मदद से महिला ने अपने मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद मायके वाले घर पहुंचे और महिला को मुक्त कराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार बेलगहना निवासी एक युवती की करीब एक माह पहले मल्हार क्षेत्र निवासी आटो चालक से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही महिला का 50 साल का ससुर उस पर बुरी नीयत रखता था।आरोप है कि गुरुवार शाम पति के घर पर नहीं होने पर ससुर ने महिला को जबरदस्ती शराब पिलाई। फिर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उससे मारपीट की।

पति को बताया तो उसने पिता का पक्ष लेकर महिला को पीटा
देर शाम जब पति लौटा तो महिला ने उसे घटना की जानकारी दी। आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पति ने भी पिता का ही पक्ष लिया और पत्नी की पिटाई की। फिर देर रात युवक ने पत्नी को शराब पिलाई और नशे की हालत में पिता-पुत्र दोनों ने उससे दुष्कर्म किया।

इसके बाद महिला को बंधक बना लिया। महिला ने किसी तरह इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी और उनकी मदद से मायके वालों तक सूचना पहुंचाई।पीड़िता आरोपी की तीसरी पत्नी थी, दो पहले ही छोड़कर जा चुकी। घटना की जानकारी के बाद नव विवाहिता के मायके वाले पहुंचे और उसे मुक्त कराया। महिला ने घटना की शिकायत मल्हार पुलिस से की है।

जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मल्हार चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि आरोपी पति इससे पहले भी दो शादियां कर चुका है। दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। इसके बाद युवक ने एक महीने पहले तीसरी शादी की थी।

Back to top button