रायपुर

रायपुर: घर से बाहर वॉशरूम गई नाबालिग से दुष्कर्म ! झोपड़ी में ले जाकर रेप की घटना को दिया अंजाम !

रायपुर। उत्तरप्रदेश,बिहार में रेप जैसे मामला सुने ही होंगे लेकिन अब छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रेप छेड़खानी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं रायपुर राजधानी से ऐसा ही एक दुष्कर्म का मामला दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहा हवसी युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग को अपना हवस का शिकार बनाया है।

मामला दो दिन पहले का है, एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि डीडी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अनाचार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने रेप और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे के मुताबिक प्रार्थिया अपने घर से बाहर वाशरूम गयी थी, तभी पड़ोस में रहने वाला नरसिंह साहू उसे जबरदस्ती खींचकर ले गया और झोपड़ी में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी।पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 506 4,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Back to top button