गरियाबंद

जश्रे ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज सजावट कार्य जारी

कृष्ण कांत त्रिपाठी गरियाबंद। हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मनाया जाने वा‌ला पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी 30 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जायेगा जिसकी तैयारी मुस्लिम समाज मैनपुर के लोगो ने शुरू कर दी है।

मुस्लिम समाज द्वारा मैनपुर रजा मस्जिद और अपने घरो को विद्युत की रौशनी रंग बिरंगे तोरण और झण्डो से सजाया जा रहा है।चारो तरफ जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मुस्लिम समाज मैनपुर द्वारा तैयारी की जा रही है।

Back to top button