बसना: बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में ‘संबल’ की पहल, न्यूरोडेवलपमेंट एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर में मिलेगी विशेष सुविधाएं
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की इकाई के रूप में संचालित ‘संबल चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ महासमुंद/बसना। बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की इकाई के रूप में संचालित ‘संबल चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ बच्चों के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यह सेंटर न्यूरोडेवलपमेंटल एवं विकासात्मक चुनौतियों की पहचान, उपचार और समग्र पुनर्वास के लिए समर्पित है।
सेंटर का उद्देश्य उन बच्चों की क्षमताओं को पहचानना और उन्हें बेहतर तरीके से विकसित करना है, जिन्हें सीखने, समझने, बोलने, व्यवहार करने अथवा रोजमर्रा की गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां विशेष एजुकेटर सेवाओं के माध्यम से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन कौशल को विकसित करने में मदद की जाती है।
सेंटर में पढ़ने-लिखने, गिनती करने, ध्यान लगाने, भाषा एवं संचार कौशल, व्यवहार, सामाजिक एवं भावनात्मक कौशल तथा दैनिक जीवन के कार्यों (सेल्फ हेल्प स्किल्स) से जुड़ी चुनौतियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
सेंटर की विशेषज्ञ टीम में डॉ. अमितअग्रवाल (पीडियाट्रिशियन) बच्चों की चिकित्सकीय देखभाल एवं मार्गदर्शन करेंगे। वहीं लखन सिंह और एकता गुर्डे विशेष शिक्षण, व्यवहार तथा व्यक्तिगत लर्निंग प्लान के माध्यम से बच्चों के कौशल विकास में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही ज्वेल (साइकोलॉजिस्ट एवं अर्ली इंटरवेंशन स्पेशलिस्ट) समग्र विकास योजना और पारिवारिक सहयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
यहां बच्चों की जरूरतों का पहले मूल्यांकन किया जाता है, इसके बाद प्रत्येक बच्चे के लिए व्यक्तिगत लर्निंग प्लान तैयार किया जाता है। नियमित समीक्षा, अभिभावकों को मार्गदर्शन और बच्चों की प्रगति पर नजर रखते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
सेंटर का संदेश है कि हर बच्चा अपनी गति से सीखता और आगे बढ़ता है। जरूरत है तो बस सही मार्गदर्शन, सहयोग और समय पर उचित देखभाल की। छोटे-छोटे कदमों से बच्चों के जीवन में बड़ी संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं।
संपर्क करे: अग्रवाल नर्सिंग होम, पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना, जिला महासमुंद।
संपर्क नंबर: 84618-11000, 77730-86100, 80872-72710

