बसना। 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

बसना। पुलिस को दिनांक 29/03/2026 को मुखबीर से फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला तालाब किनारे ग्राम खेमड़ा में अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रही है।
सुचना मिलने पर पुलिस मुखबीर के द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक महिला को पकडी जिसे उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम जीनी पाईक पति बिन्याबीन पाईक उम्र 59 साल पता वार्ड नं 03 नायकपारा बसना का होना बतायी।
जिसके कब्जे से एक 20 लीटर वाली सफेद रंग के प्लास्टिक जरकीन के अंदर भरा करीबन 20 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 4000 रूपया का मिला जिसे बरामद कर, उक्त देशी महुआ शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस द्वारा अपने कब्ज़ा में लिया गया व जप्तशुदा हाथ भठ्ठी महुआ शराब को मौके पर सीलबंद किया गया।
उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2)-LCG के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।