बागबाहरा

बागबाहरा : अवैध LPG गैस रिफिलिंग करने वाला व्यापारी गिरफ्तार

बागबाहरा : पुलिस ने दिनांक 25 मार्च 2026 को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से घरेलू LPG गैस सिलेंडर रिफिलिंग करने वाले आरोपी राजकुमार पटेल को गिरफ्तार किया है ।

मिली जानकारी के अनुसार – घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व्यापार तालाब के पास पहुंची। मौके पर एक गवाह ने भी पुलिस को घटना स्थल तक मार्गदर्शन किया।

मौके पर पुलिस ने देखा कि आरोपी राजकुमार पटेल अपने सफेद रंग की वेगन आर (CG 04 NX 4705) कार में गैस रिफिलिंग मशीन का प्रयोग कर कार में LPG गैस भर रहा था। पुलिस की मौजूदगी देखकर आरोपी ने गैस सिलेंडर को एक मारुति ईको कार (CG 04 MS 7570) में डालकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया।

आरोपी के कब्जे से बरामद

6 नग इंडेन कंपनी के घरेलू गैस सिलेंडर (05 खाली, 01 में लगभग 2 किलो गैस)
1 नग HP कंपनी का खाली गैस सिलेंडर
1 नग गैस रिफिलिंग मशीन (टुल्लू पंप)
1 नग प्लास्टिक पाइप, रेगुलेटर सहित
2 नग वाहन (मारुति ईको और वेगन आर)
दोनों वाहनों के RC कार्ड

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास गैस रिफिलिंग की कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज़ नहीं है।

पुलिस ने कहा की “अवैध गैस रिफिलिंग न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि यह आम जनता के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3-ESS, 7-ESS, 288-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

Back to top button