छत्तीसगढ़

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली को मार गिराया है। बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। वही इस मुठभेड़ के बाद जवानों ने सर्चिंग आपरेशन तेज कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कुटरू थाना अंतर्गत कुटरू और केतुलनार के मध्य जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में फरसेगढ़ एक्शन टीम कमांडर/फरसेगढ़ एसओएस डिप्टी कमाण्डर सायबो उर्फ़ सायबी उर्फ रानू ढेर हो गए। मारे गए नक्सली पर 08 लाख रूपये का इनाम घोषित था।

इसके साथ ही पुलिस ने मौके से पिस्टल, राण्उंड, तीर बम एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। मृत नक्सली के खिलाफ थाना कुटरू, फरसेगढ़, बेदरे, भोपालपटनम मे कई अपराध दर्ज है। इसके साथ ही वांछित, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तारी और स्थाई वारंट लंबित है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!