छत्तीसगढ़

लॉकडाउन : एक और जिले में लॉकडाउन का आदेश हुआ जारी,यहां 22 सितंबर से एक सप्ताह का रहेगा कंप्लीट शटडाऊन,सिर्फ इन चीजों को मिलेगी छूट, बाकी सब बंद

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कल से लॉकडाउन लगने जा रहा है। कल एक साथ रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, सरगुजा जिले में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, आज एक और जिले में एक सप्ताह के कंप्लीट लाकडाउन का निर्णय लिया गया है। बलौदाबाजार में 22 सितंबर की रात से लॉकडाउन लगने जा रहा है। कलेक्टर सुनील जैन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर ने 22 सितंबर की रात से 29 सितंबर तक जिले के नगरीय क्षेत्र में कंप्लीट लॉकडाउन का निर्णय लिया है।

रायपुर, बिलासपुर की तर्ज पर बलौदाबाजार में भी सख्त लॉकडाउन का निर्देश दिया गया है, जिसके मुताबिक जिले में सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं को ही खोलने की इजाजत दी जायेगी, वहीं कुछ दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत होगी। दूध वितरण भी सिर्फ नियत वक्त पर ही की जा सकेगी।

Back to top button