अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आज होगा ‘संबल’ चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ
विशेष बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में बसना में नई पहल

देशराज दास बसना। सेवा और संवेदना को समर्पित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा अंचल के दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार,26 सितंबर को ‘संबल चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर’ का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।
शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर तथा शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
कार्यक्रम में केंद्र सरकार के उपक्रमों के स्वतंत्र निदेशक शंकर अग्रवाल (BEML), जगन्नाथ पाणीग्राही (ब्रेथवेट बर्न जेसप) एवं पूनम चंद्राकर (NLC), औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे. पी. शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला प्रभारी जयंती पटेल, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया एवं बसना के पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
चिकित्सा क्षेत्र से वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल, बाल रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ डॉ. जयश्री त्रिवेदी तथा एनएच एमएमआई रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एम. पाढ़ी भी समारोह में सहभागिता करेंगे।
यह शुभारंभ समारोह आज शाम 5 बजे, पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित होगा। आयोजन के संयोजक डॉ. एन. के. अग्रवाल एवं डायरेक्टर डॉ. रीता अग्रवाल हैं।
‘संबल’ केंद्र के शुरू होने से दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन और फिजियोथेरेपी जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
