बसना

बसना नगर पंचायत के नए सीएमओ राजेंद्र पात्रे ने संभाला पदभार

नगर विकास पहली प्राथमिकता, गार्डन, पौधरोपण और खेल मैदानों के विकास पर रहेगा फोकस

देशराज दास बसना: बसना नगर पंचायत के नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र कुमार पात्रे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही। 2014 बैच के अधिकारी राजेंद्र कुमार पात्रे की पहली पदस्थापना मार्च 2014 में धरमजयगढ़ में हुई थी।

इसके बाद वे विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दे चुके हैं। बसना आने से पहले वे झगराखंड, जिला महेंद्रगढ़ में पदस्थ रहे। नए सीएमओ ने कहा कि बसना के विकास के साथ नगर को स्वच्छ, हरा-भरा और व्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। नगर में गार्डन विकसित करने, अधिक से अधिक पौधरोपण कराने और खेल मैदानों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शहर में हरियाली बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने की बात कही। पदभार ग्रहण करने पर नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं नगरवासियों ने नए सीएमओ से लंबित विकास कार्यों में तेजी और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जताई।

इसे भी पढ़े👇🏻👇🏻
सलूजा स्टील्स बसना में रोजगार का अवसर, मेहनती युवाओं की आवश्यकता,एक मैनेजर भी,,

👉👉👉एक गांव, एक शाम, दो मोटे मौत,,,,, का राज अब भी बाकी

Back to top button