सरायपाली,बसना : बड़ी धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व, गुप्ता परिवार ने शिव मंदिर में की जलाभिषेक

सरायपाली,बसना(छ.ग.भूमि न्यूज): जिलेभर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह आरती की गई और इस बार शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे।
वही सरायपाली में श्री लक्ष्मी नारायण परिसर में भारती हॉस्पिटला एवं भारती इंस्टिट्यूट चेयरमेन विश्वजीत गुप्ता सहित परिवार ने शिव मंदिर में जलाभिषेक की।श्री लक्ष्मी नारायण परिसर में महादेव मंदिर में गुप्ता परिवार ने शिवलिंग में बिल्वपत्र अर्पित किये तथा जलाभिषेक कर सरायपाली अंचल के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आपको बतादे नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महादेव के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। वहीं सभी लोग भगवान शिव के पास अपनी अपनी मुराद लेकर पहुंचे। बच्चे, बूढ़े, पुरूष, महिला, युवक और युवती सभी वर्ग के लोग महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आर्शिवाद लिया।
बसना में महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर में हर वर्ष भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। इस वर्ष भी नगर में शिव बारात निकाली गई। पूरे नगर को सजाया गया और भोलेनाथ की बारात शाम को बसना नगर के पास से धूमधाम से निकाली गई। शिव बारात को लेकर श्रद्घालुओं में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिला। नगर और आस पास के ग्रामीण शिव बारात में शामिल हुए।
वहीं डीजे की धून में सभी श्रद्घालु थिरकते नजर आए।, गुरूद्वारा होते हुए राम मंदिर पहुंची। यहां शिव पार्वती का विवाह हुआ। बारात के साथ हजारों श्रद्घालु बड़ी संख्या में थे। भूत पिशाच के रूप में भी कई लोग शामिल हुए। इसे देखने नगरवासियों की भीड़ उमड़ी। नगर में जगह जगह श्रद्घालुओं के लिए प्रसाद का इंतजाम नगरवासियों द्वारा किया गया था। वहीं बारात में भूत, पिशाच, राक्षस बनकर बधो और युवा शामिल हुए। नगर का पूरा भक्तिमय हो गया था।
