बसना: महिला स्व सहायता समूहों के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय करनापाली द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा

बसना विकास खंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली संकुल केंद्र ढूटीकोना में 1 सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक नियमित स्वच्छता अभियान महिला स्व सहायता समूहों के सहयोग से शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमें स्कूली बच्चों, शिक्षकों के साथ-साथ तीन समूहों के महिलाएं और ग्रामीण भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। वहीं उपस्थित शिक्षक जगजीवन राम पटेल, गिरधारी साहू, आशाराम पटेल ने भी गांव गली को स्वच्छ रखने, हमेशा स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की।
मिडिया से चर्चा करते हुए प्रभारी प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार कर जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है। जिसमें महिला स्व सहायता समूहों के माताएं बहनें बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं शारदा समूह से कमला बाई नेताम (अध्यक्ष), मीरा बाई सिदार (सचिव), कार्तिकमति नेताम, नीरा बाई नेताम, चैनबाई पटेल, मुन्नी बाई यादव, सोनकुंवर पटेल, जानकी बाई नेताम,नानबाई नेताम, गणेशी नेताम, लक्ष्मीन पटेल, जयमोती सिदार। संतोषी महिला स्व सहायता समूह से गंगा बाई सिदार (अध्यक्ष), लता नेताम (सचिव),सादमोती दीवान, नीरा दीवान, श्रीमती नेताम,पोराबाई सिदार, लीला बाई दीवान, पिरितमोती सिदार, एतवारा बाई पटेल, फूलकुंवर दीवान।

जय गंगे महिला स्व सहायता समूह से सुमित्रा दीवान (अध्यक्ष) जगमोती दीवान (सचिव) मालती नेताम , स्मार्ट माता सीमा पटेल आदि शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना पढ़ना लिखना अभियान पिछले सत्र में चलाया गया था जिसमें स्वयं सेवी शिक्षक हेमचरण सिदार, संतलाल यादव एवं वेदबाई नेताम को मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री शिक्षा सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उक्त कार्य के लिए प्रभारी प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार कर जी को भी बी आर सी सी ललित कुमार देवता द्वारा सम्मानित किया गया है।
स्वच्छता अभियान में शामिल खीरसागर पटेल (सरपंच), ग्रामीणों में पुरी राम पटेल, धनीराम नेताम, ओमप्रकाश पटेल, नारद दीवान, ईश्वर पटेल, वृंदावन दीवान, संतोष यादव, घनश्याम दीवान,बिन्नु पटेल लवकुमार पटेल आदि ने इस पहल की खूब प्रशंसा की तथा सभी ने बधाईयां दी। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख शिक्षक गिरधारी साहू जी ने दी।