छत्तीसगढ़ प्रदेश के गांडा समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

छत्तीसगढ़ प्रदेश गांडा समाज पं. क्र.5322 के अंतर्गत महासमुंद जिला के ब्लॉक बसना में सामुहिक शपत ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व महादेव के पूजन के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ. ग. प्रदेश गांडा समाज के प्रांताध्यक्ष रामलाल चौहान(पूर्व विधायक वि.स. सराईपाली),विशिष्ट अतिथि चपम्त लाल चौहान (जिलाध्यक्ष महासमुंद) अध्यक्षता जगदीश चौहान (सराईपाली ब्लॉक अध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि प्रेमलाल चौहान( पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सराईपाली) राखी चौहान (पार्षद सराईपाली) गौतम चौहान (बसना ब्लॉक अध्यक्ष) अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन देवप्रसाद चौहान व गोकुलानंद चौहान ने किया।
समारोह में बसना ब्लाक स्तर के नवीन पदाधिकारी व कार्यकारिणी के साथ साथ ब्लॉक के अंतर्गत परिक्षेत्र स्तर से :- साल्हेझरिया, बिछिया, चिमरकेल, जमड़ी, सरकंडा, भुकेल, धुमाभांठा, सिंघनपुर के नवीन पदाधिकारी,कार्यकरिणियों को रामलाल चौहान ने समाज के एकता,अखंडता, समरसता, गोपनीयता व सामाजिक गतिशीलता का शपत दिलाया।
समारोह के आयोजन हेतु व्यवस्था गौतम चौहान, आनन्द प्रभाकर, गोकुलानंद चौहान, फिरतराम चौहान, देवप्रसाद चौहान, संपत चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।