बसना में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत: श्री साई हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर भर्ती, अनुभवी चिकित्सक डॉ. अजय कुमार पटेल के नेतृत्व में मिलेगी बेहतर चिकित्सा

देशराज दास बसना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और अच्छी खबर सामने आई है। पदमपुर रोड, बंसुला (बसना) स्थित श्री साई हॉस्पिटल का शुभारंभ होने जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसी क्रम में अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न पदों पर योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
अस्पताल द्वारा जारी सूचना के अनुसार आरएमओ, नर्सिंग स्टाफ, लैब स्टाफ, मेडिकल स्टाफ, ओटी टेक्नीशियन एवं हाउसकीपिंग स्टाफ सहित कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना रिज्यूमे लेकर सीधे अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चयनित कर्मचारियों को उचित वेतन, आकर्षक सुविधाएं, भविष्य में उन्नति के अवसर, बेहतर कार्य वातावरण एवं कर्मचारी हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पताल में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।
डॉ. अजय कुमार पटेल: अनुभवी चिकित्सक
श्री साई हॉस्पिटल के संचालक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय कुमार पटेल (DNB, MD – Medicine, CPCDM) मेडिसिन स्पेशलिस्ट हैं। उन्हें हृदय, किडनी, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप, संक्रमण, बुखार, सांस संबंधी बीमारियों तथा अन्य जटिल आंतरिक रोगों के उपचार का व्यापक अनुभव है।
एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ ऐसे चिकित्सक होते हैं जो शरीर के आंतरिक रोगों की गहराई से जांच कर सही कारण तक पहुंचते हैं और बिना अनावश्यक ऑपरेशन के दवाइयों एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धति से प्रभावी इलाज करते हैं। बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रहे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और किडनी संबंधी समस्याओं के समय में एक अनुभवी एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
डॉ. अजय कुमार पटेल का उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि मरीज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना भी है। उनकी विशेषज्ञता, सरल व्यवहार और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भावना उन्हें क्षेत्र के भरोसेमंद चिकित्सकों में अलग पहचान दिलाती है।
श्री साई हॉस्पिटल के माध्यम से बसना एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं मिलेगा.
