हॉस्पिटल

बसना: मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम में विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं 13 अगस्त को

बसना। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना द्वारा विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) को मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी (MBBS, DNB) मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार घबराहट, बेचैनी, तनाव, चिड़चिड़ापन, अत्यधिक क्रोध, उदासी, अनिद्रा, एकाग्रता में कमी, बार-बार नकारात्मक विचार आना, फोबिया, भूलने की समस्या, याददाश्त कमजोर होना, नशे की लत, मिर्गी, सिरदर्द, अत्यधिक डर, भीड़ में घबराहट, व्यवहार एवं भावनात्मक समस्याएं या यौन स्वास्थ्य संबंधी मानसिक परेशानियां हैं, तो वे विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. बी. त्रिवेदी शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम में उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर परामर्श लेने तथा अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की है।

अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक मरीज 77708-68473 एवं 84618-11000 पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button