छत्तीसगढ़

मवेशी चराने गई 8 साल की नाबालिक बच्ची के साथ उसके चाचा ने किया दुष्कर्म बच्ची की हालत गंभीर

खबर कोरबा जिले से आ रही है जहाँ मवेशी चराने गई एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है जिसमे उसके मुंहबोले चाचा ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है, जिसमे बताया गया की ,

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची जंगल में मवेशी चराने के लिए गई थी। जहां पर पड़ोस में रहने वाले चाचा ने बच्ची के साथ रेप किया। जिसके बाद पीड़िता जैसे तैसे डरी -सहमी घर पहुंची। जिसके बाद बेटी के खून से सने कपड़े को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। रोते रोते पीड़िता ने घरवालों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद घरवालों ने तुरंत 112 को कॉल किया और घटना की जानकारी दी। यह पूरी घटना कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची शनिवार को सुबह जंगल में मवेशी चराने के लिए गई थी। जहां पर पड़ोस में रहने वाले उसके मुंह बोले चाचा ने बच्ची को अकेले पाकर दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा की उम्र करीबन 16 साल है। जिसने कुछ साल पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी और कोई काम नहीं करता था। लंबे वक्त से आरोपी की बुरी नजर बच्ची पर थी। जिसके बाद मौका मिलते ही आरोपी ने अपने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वही इस बारे में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बहुत डरी हुई थी। उन्हें बेटी के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ। तब बच्ची की मां ने बेटी से पूछताछ की, लेकिन बच्ची डर के कारण कुछ बता नहीं पा रही थी। बहुत पूछने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी माता-पिता को दी। माता-पिता ने तुरंत डायल 112 को कॉल किया और उसे उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना कर दिया।

Back to top button