छत्तीसगढ़

एकतरफा प्रेम के चलते प्रेमी ने युवती के घर जाकर गले में धारदार हथियार से किया हमला, युवक ने लगा ली फांसी ,पढ़े पूरी खबर

फिल्म अंदाज जैसे एक मामला दुर्ग के जामगांव थाना क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करके खुद फांसी लगाने का मामला प्रकाश में सामने आया है।एकतरफा प्रेम संबंध का है। युवक ने पहले युवती के घर जाकर उसके गले में धारदार हथियार से हमला किया। लहूलुहान होकर युवती वहीं गिर गई तो आरोपी खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। हालांकि समय रहते डायल 112 की टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि घटना ग्राम गब्दी की है। वहां रहने वाले श्रवण कुमार नेताम (22 वर्ष) अपने पड़ोस की युवती धनेश्वरी यादव (22 वर्ष) से एक तरफा प्रेम करता था। धनेश्वरी उसे पसंद नहीं करती थी। 1 नवंबर की देर शाम अचानक आरोपी युवती के घर पहुंचा। वह उसकी हत्या करने के लिए अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर गया था। वह युवती से कहने लगा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। अगर वो उसकी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं होगी।

पुलिस ने युवक को फंदे से उतारा
पुलिस श्रवण को पकड़ने के लिए तलाश कर ही रही थी कि उन्हें पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस गब्दी गांव के सुनसान क्षेत्र में खेत किनारे पहुंची। वहां पेड़ पर उसने फांसी लगाई थी। पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भिजवाया।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार जामगांव आर थाना प्रभारी राधेश्याम जूरी ने बताया कि युवती का इलाज जारी है। अभी इसकी स्थिति सामान्य है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने फांसी लगा ली थी। उसकी मौत हो गई है। घटना को अंजाम युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते दिया था।

Back to top button