पिथौरा

संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा शिक्षक सम्मान डांस प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन

पिथौरा/ संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान वह डांस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है संस्थान के संचालक श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया संस्कार शिक्षण संस्थान के पिथौरा ब्लाक के मार्गदर्शन शिक्षकों का सम्मान उत्कृष्ट शिक्षकों के रूप में किया जाएगा.

साथ ही बच्चों के लिए डांस प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन निशुल्क किया जा रहा है जिसमें बेस्ट कोरियोग्राफर द्वारा बच्चों को डांस नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा इनके अलावा ड्राइंग ,पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक ,साइंस एक्सपेरिमेंट प्रशिक्षण भी दिया जाएगा यह आयोजन पिथौरा के रावणभाठा पारा में स्थित गायत्री मंदिर परिसर में शाम 4:00 से 7:00 तक आयोजित किया जा रहा है.

जिसमें क्षेत्र के छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक इस वर्कशॉप में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें प्रतिभागी सभी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा इस वर्कशॉप में भाग लेने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है सभी बच्चे बड़े कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं

Back to top button