छत्तीसगढ़
बड़ी खबर,सरायपाली में आज मिले 9 कोरोना संक्रमित,पढ़े पूरी खबर

महासमुंद/सरायपाली 31 जुलाई। महासमुंद जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ती जा रही है।वहीं शहर से लेकर गांव तक कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है।आज शुक्रवार को महासमुंद जिले के सराईपाली के लिए एक बुरी खबर है यहां आज नौ मरीज सामने आए हैं। जो अब तक के सबसे बड़े आंकड़े शहरी निकाय के लिए है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महासमुंद जिले के सरायपाली में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सभी सरायपाली के स्थानीय निवासी है. पॉजिटिव मरीज महलपारा के आसपास से है.
खबर मिलते ही पूरे सरायपाली शहर में हड़कंप मचा है।
