6 लोगो ने अपने ही दोस्त को पीटा फिर पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला

छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले में 6 दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी है। कार को धक्का देने के बीत को लेकर युवक और उसके दोस्तों में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पहले तो युवकों ने उसे पीटा। फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। जिसके बाद वो घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान अब्दुल ग़यासुद्दीन कुरैशी पिता एजी कुरैशी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुपेला थाना अंतर्गत इंदिरा नगर में रहता था और फ्लॉवर डेकोरेशन का काम करता था। उसके साथ वैशाली नगर थाना अंतर्गत गांधी नगर निवासी भूपेश देवदास (24 वर्ष), बृजेश उर्फ़ बिज्जू देवदास (22 वर्ष), हरीश धृतलहरे (25 साल), अजय उर्फ़ अज्जु भदौरिया (40 साल), पंकज लाउत्रे उर्फ़ मॉस (27 साल) और इंदिरा नगर निवासी अमन उर्फ़ समीर खान भी डेकोरेशन का काम करते थे। ये सभी अजय उर्फ अज्जु भदौरिया के अंडर में काम करते थे।