कुरूद नगर पंचायत मे विपक्ष का हुआ गठन, SDM और CMO को सुचनार्थ ज्ञापन सौंपा गया

मुकेश कश्यप/ कुरूद.नगर पंचायत कुरुद मे आज विपक्ष की ओर से पार्षद मित्रों की पहल पर सदन के अंदर और सदन के बाहर कुरूद नगर क्षेत्र मे नगरवासियों की जनसमस्या, विकास कार्यों के लिए आवाज़ उठाने, नगर पंचायत की गतिविधियों को सकारात्मक बनाने के लिए शासकीय परंपराओं को निभाने के लिए विपक्ष का गठन किया गया.
जिसमे नगर पंचायत पार्षद राघवेन्द्र सोनी एवं तुमेश्वरी ध्रुव ने शासकीय विभागों मे पत्राचार करने मिडिया को निकाय के गतिविधियों के बारे मे अधिकृत जानकारी देने एवं पूरे 15 वार्डों मे नगर की समस्याओं को नगर पंचायत कार्यालय एवं संबंधित विभागों तक पहुँचाने के लिए भानु चंद्राकर पार्षद एवं पूर्व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष को विपक्षी दल के नेता के रूप मे ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।
इस अवसर पर भानु जी ने सभी कुरूद नगरवासियों एवं पार्षद मित्रों को नई ज़िम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद अर्पित करते कहा कि मै वचन देता हूँ कि नगर मे पारदर्शिता और सकारात्मक गतिविधि चलाने के लिये मज़बूत विपक्ष के रूप मे काम करूंगा।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुलचंद सिन्हा , विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहु , भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता भारत ठाकुर उपस्थित थे ।