रायपुर

परीक्षा शुल्क माफ होने के बाद भी परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे हैं अभ्यर्थी , परीक्षा शुल्क खत्म हुआ तो जिन्हे एग्जाम नहीं देना वे भी आवेदन कर रहे है

रायपुर: राज्य सरकार की ओर से व्यापमं और पीएससी से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में फीस माफ करने के बाद से हर परीक्षा में गैर हाजिर होने वाले उम्मीदवारों की संख्या दोगुना से ज्यादा हो गई है। फीस नहीं लगने की वजह से युवा आवेदन तो कर रहे, लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे हैं। जब से फीस माफी हुई है परीक्षाओं के लिए आवेदनों की संख्या भी कई गुना बढ़ गई है।

शुल्क नहीं होने की वजह से पात्र-अपात्र सभी लोग आवेदन कर रहे हैं। इससे व्यापमं की परेशानियां बढ़ गई हैं। हजारों की संख्या में आवेदन आने की वजह से उसकी जांच और उसके बाद उन सभी को प्रवेश जारी करने में लंबा समय लगता है। लेकिन परीक्षा के दिन परीक्षार्थी ही नहीं पहुंच रहे हैं।

Back to top button