अग्रवाल नर्सिंग होमहॉस्पिटल

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में माँ और नवजात शिशु की सुरक्षित देखभाल के लिए अनुभवी विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध

देशराज दास बसना। क्षेत्र के प्रसिद्ध अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा माँ और नवजात शिशु की सुरक्षित देखभाल हेतु विशेष चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा शिशु रोग विशेषज्ञों की अनुभवी टीम 24 घंटे सेवाएँ दे रही है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, सुरक्षित एवं सुविधाजनक डिलीवरी सेवाएँ, नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल, NICU सुविधा, टीकाकरण एवं पोषण संबंधी सलाह जैसी सुविधाएँ मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही स्तनपान संबंधी सही मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में डॉ. भारती अग्रवाल, डॉ. श्रद्धा चांडक, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. मुकेश ठाकुर एवं डॉ. संतोष घोरमारे शामिल हैं। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी मरीजों को भरोसेमंद उपचार उपलब्ध कराने के लिए टीम लगातार कार्य कर रही है।

संपर्क:
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
मो.: 84618-11000, 90396-45760, 77730-86100

Back to top button