अग्रवाल नर्सिंग होमहॉस्पिटल

बसना में अग्रवाल नर्सिंग होम में नाक, कान एवं गला रोगों के ऑपरेशन की विशेष सुविधा 31 मई को

देशराज दास बसना। क्षेत्र के प्रसिद्ध अग्रवाल नर्सिंग होम में 31 मई 2026 को नाक, कान एवं गला (ENT) रोगों के इलाज एवं ऑपरेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (MS ENT) द्वारा मरीजों की जांच एवं ऑपरेशन किए जाएंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस शिविर में लेजर एवं एंडोस्कोपी पद्धति के माध्यम से आधुनिक तकनीक से उपचार किया जाएगा। इसमें नाक के मस्से, टॉन्सिल, नाक की हड्डी टेढ़ी होना, डैक्रियोसिस्टाइटिस (आंसू नली का संक्रमण), थायरॉइड, घेंघा (गोइटर), कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद आना, तथा नाक, कान एवं गले के कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज उपलब्ध रहेगा। साथ ही, सुनने की जांच एवं कान की मशीन (हियरिंग एड) की सुविधा भी मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यह शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

अस्पताल द्वारा जानकारी दी गई है कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा नि:शुल्क रहेगी। इच्छुक मरीजों से अपील की गई है कि वे 30 मई 2026 तक अस्पताल पहुंचकर अपना अग्रिम पंजीयन अवश्य कराएं।

संपर्क करें:
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

Back to top button