सरायपाली

सराईपाली : शासकीय राशन दुकान में 5 लाख रु. से भी अधिक के घोटाले का पर्दाफास , महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

सरायपाली : ग्राम कुटेला स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आई.डी. क्रमांक 582004029) में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। खाद्य निरीक्षक वि. खंड सरायपाली के द्वारा संचालित निरीक्षण में पाया गया कि दुकान में चावल, शक्कर एवं नमक की मात्रा ऑनलाइन प्रदर्शित स्टॉक से काफी कम थी।

दिनांक 05/03/2025 को संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, द्वारा किए गए पहले भौतिक सत्यापन में चावल 49.82 क्विंटल, नमक 3.51 क्विंटल, शक्कर 3.41 क्विंटल कम पाए गए। जिसके कुल मूल्यांकन के अनुसार राशि 5,61,217 रूपए की कमी पाई गई।

इसके अलावा, राशन कार्ड धारियों को समय पर राशन नहीं दिया गया और राशन की बिक्री बाहरी व्यक्तियों को कर अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त किया गया। नोटिस एवं स्मरण पत्र दिए जाने के बावजूद विभाग को अब तक राशि की वसूली नहीं हुई।

जहा पुनः दिनांक 23/01/2026 को किए गए भौतिक सत्यापन में स्टॉक की स्थिति और भी गंभीर पाई गई। चावल 186.92 क्विंटल, शक्कर 1.26 क्विंटल और नमक 1.84 क्विंटल ऑनलाइन रिकॉर्ड से कम पाया गया। आबंटन माह जनवरी 2026 की राशि 19,065.66 रूपए अब तक जमा नहीं की गई।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली के आदेश के तहत खाद्य निरीक्षक को संतोषी महिला स्व सहायता समूह लुकापारा के अध्यक्ष श्रीमती सेत कुमारी चौहान और सचिव श्रीमती माधुरी चौहान के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का अधिकार दिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ खिलाफ उचित कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए हैं

यह मामला न केवल सरकारी राशन वितरण में गड़बड़ी को उजागर करता है, बल्कि शासन को आर्थिक हानि पहुँचाने तथा गरीबों के हक़ से निवाला छीनने का भी संकेत देता है।

Back to top button